जानिए ट्राइसिटी की कौन-कौन सी अहम सड़कें जाम कर रखी है किसानों ने!

एयरपोर्ट रोड: हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक अहम रोड को किसानों ने जाम कर रखा है। इस रोड पर आवाजाही सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक के लिए बंद है।

खरड़ हाईवे: हाल ही में बने खरड़ हाईवे को किसानों ने जाम कर रखा है जिससे कि लुधियाना जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

होमलैंड हाइट लाइट पॉइंट: होमलैंड हाइट लाइट पॉइंट पर भी किसानों नें रोड जाम कर रखा है। जो कि शाम 6 बजे खोल दिया जाएगा।

मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़: अगर आप कुराली जाना चाहते है तो आप इस हाईवे का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

चंडीगढ़ – ज़िरकपुर हाईवे: दिल्ली जाने वाले यह हाईवे इस्तेमाल का करते है। इस हाईवे के बन्द होने से डेराबस्सी अम्बाला से आने वाले लोग सुबह चंडीगढ़ नही पहुंच पाए।

चंडीमंदिर टोलप्लाज़ा: कालका पिंजोर से आने वाले लोग सुबह से इस हाईवे पर फसे हुए है और जाम की स्थिति अभी भी बनी है।

पटियाला हाईवे: यह हाईवे भी किसानों ने सुबह 6 बजे ही बन्द कर दिया था और पटियाला जाने वालों को आज यहां से शाम के 6 बजे ही जाने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *