
यूरोपियन यूनियन ने चंडीगढ़ को 11 मिलियन यानी कि 90 करोड़ की ग्रांट दी है। इससे चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी की सप्लाई की जाएगी। यूरोपियन यूनियन नें कुल 400 करोड़ का लोन दिया है जिसमे से 90 करोड़ 24 घंटे पानी सप्लाई और बाकी पैसा अन्य कार्यो पर इस्तेमाल किया जाएगा।
एम सी कमिशनर के.के यादव ने बताया यह पहली बार होगा जब यूरोपियन यूनियन उत्तर भारत के किसी शहर के 24 घंटे पानी सप्लाई के लिये ग्रांट दे रहा है। अगर ये प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाता है तो चंडीगढ़ वासियो को पानी भरने के लिए इंतज़ार नही करना पड़ेगा। आपके नल में 24 घंटे पानी आएगा।